सहारनपुर, मार्च 25 -- पुवांरका। जनता रोड आसनवाली स्थित मां ज्वाला लाटो वाली मंदिर पर चैत्र नवरात्र के अवसर पर पांच दिवसीय मेले का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मेले का उद्घाटन मनोज राणा और सचिन राणा ने फीता काटकर किया। हरिओम शर्मा, सर्वेश्वर शास्त्री और सोहनन गिरी महाराज ने हवन-पूजन कराया। मेले में आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद चढ़ा रहे हैं और मन्नतें मांग रहे हैं। यह मेला 28 मार्च तक चलेगा। प्रबंधक सुनील राणा ने बताया कि मंदिर में 1936 से पूजा-अर्चना और 1944 से स्थापना के बाद 1962 से लगातार मेला आयोजित हो रहा है। मंदिर में 51 दीपों की अखंड ज्योत जलाई गई है। 26 मार्च को महायज्ञ व छप्पन भोग और समापन पर भंडारा होगा। इस दौरान सुनील राणा, रमन राणा, रिंकू राणा, सुंदर राणा, शक्ति राणा, अभिषेक राणा, विनय राणा, गौरव वालिया...