भागलपुर, दिसम्बर 29 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री जीण भवानी सेवा समिति की ओर से मां जीण भवानी के जन्मोत्सव को लेकर देवी बाबू धर्मशाला में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को जीण ज्योति सह मंगलपाठ का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत मुख्य यजमान अमरेन्द्र कुमार वर्मा अपने परिवार और जीण परिवार के सदस्यों के साथ विधिवत ज्योत प्रज्ज्वलित कर पाठ शुरू किया। मंगलपाठ वाचक के रूप में कोलकाता, भागलपुर और जमालपुर से आए कलाकार हेमंत राजस्थानी, रवि शर्मा, हर्ष शर्मा और सत्यम शर्मा ने मां जीण भवानी की जीवनी पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के बीच जीण परिवार के बच्चों द्वारा नृत्य-नाटिका एवं झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए। वहीं मंगलपाठ में सैकड़ों महिलाएं एक समान परिधान में शामिल हुई। समिति के महासचिव...