सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- सीतामढ़ी। नववर्ष के प्रथम दिन जगत जननी मां जानकी की जन्मभूमि पुनौराधाम आस्था, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगी नजर आई। गुरुवार को जानकी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। घने कोहरे के कारण भले ही भक्तों की आवाजाही कुछ देर से शुरू हुई, लेकिन जैसे ही दस बजे के बाद धूप निकली, पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। नववर्ष के अवसर पर जानकी मंदिर में एक दर्जन से अधिक बसों से देश के विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचे। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर के अलावा पड़ोसी देश नेपाल के कई जिलों से आए भक्तों ने मां जानकी के दर्शन कर नववर्ष की शुभ शुरुआत की। इस मौके पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, जिससे वातावरण और भी भक्तिमय हो उठा। जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी राम कुमार दास...