सिमडेगा, अप्रैल 16 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। देवीगुड़ी चौक स्थित श्री श्री 1008 श्री मां जगदंबा मंदिर परिसर में मंगलवार की शाम मंदिर प्रबंधन समिति के गठन को लेकर आम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी उपेन्द्र प्रसाद ने की। बैठक में मंदिर के विकास, आगामी धार्मिक अनुष्ठानों और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रबंधन समिति का गठन किया गया। जिसमें रंजित कुमार को मंदिर समिति का अध्यक्ष चुना गया।वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए रणधीर कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए धनंजय प्रसाद, उपकोषाध्यक्ष के लिए सहदेव प्रसाद, सचिव पद के लिए बीरेंद्र तिवारी, उपसचिव के लिए जितेंद्र पंडा को चुना गया। यह भी पढ़ें- गायत्री महायज्ञ भक्ति जागरण के साथ हुई सम्पन्न वहीं संरक्षक मंडल में कलिंदर प्रसाद, पैरू साहू, ओम प्रकाश प्रसा...