रांची, मार्च 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है। बुधवार को जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने रामगढ़ डीसी को पूर्व में दिए गए आदेशों का हर हाल में पालन करने का निर्देश दिया। रामगढ़ डीसी सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित भी थे। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 25 मार्च को निर्धारित करते हुए इस दिन रामगढ़ के उपायुक्त और पर्यटन सचिव को हाजिर होने का निर्देश दिया। कोर्ट ने दोनों को बताने को कहा है कि अब तक के आदेशों का कितना पालन किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि कोर्ट के कुछ आदेशों का पालन किया गया है, कुछ शेष हैं। आठ चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। स्ट्रीट लाइ...