रांची, मई 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिका मंदिर के सौंदर्यीकरण और हटाए गए दुकानदारों की ओर से दायर अवमानना याचिका पर शुक्रवार को जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की खंडपीठ में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान रामगढ़ उपायुक्त सशरीर अदालत में उपस्थित रहे। सुनवाई के दौरान मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण कार्य से जुड़ी कंपनी चड्ढा एसोसिएट के प्रतिनिधि ने अदालत के समक्ष रजरप्पा मंदिर परिसर के प्रस्तावित विकास और सौंदर्यीकरण का मास्टर प्लान प्रस्तुत किया। प्रस्तुत मास्टर प्लान पर अदालत ने संतोष जताया। रामगढ़ उपायुक्त ने अदालत को आश्वस्त किया कि प्रस्तुत डीपीआर को शीघ्र स्वीकृति दिलाई जाएगी। हटाए गए दुकानदारों के पुनर्वास के मुद्दे पर अदालत ने प्रशासन से जवाब मांगा। इस पर रामगढ़ डीसी ने बताया कि प्रभावित दुकानद...