रांची, सितम्बर 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। रामगढ़ स्थित मां छिन्नमस्तिका (रजरप्पा) मंदिर के पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए केंद्र सरकार की तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्धन अभियान (प्रसाद) योजना से फंड मांगा जाएगा। राज्य सरकार की ओर से गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट को यह जानकारी दी गई। इस पर अदालत ने मौखिक रूप से सरकार से सवाल किया कि जब पुनरुद्धार के लिए केंद्र सरकार से फंड मांगा जाना था, तो मंदिर परिसर के 254 दुकानदारों को इतनी जल्दबाजी में क्यों हटाया गया। अदालत ने कहा कि पूर्व की सुनवाई में पर्यटन सचिव की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि मंदिर के विकास कार्य के लिए फंड की कमी नहीं है। अब सरकार की ओर से अलग बात कही जा रही है। अदालत ने यह भी टिप्पणी की है कि डीपीआर तैयार करने में भी काफी समय लगा है। मामले में कोर्ट ने राज्य सरका...