रांची, अप्रैल 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण में देरी को लेकर दायर अवमानना याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए राज्य के पर्यटन सचिव और रामगढ़ के उपायुक्त को मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत विशेष रिपोर्ट तैयार कर अदालत में दाखिल करने का निर्देश दिया। मंदिर परिसर में किन-किन सुविधाओं का विकास किया जाएगा, इसे स्पष्ट करने का निर्देश भी कोर्ट ने दिया। सुनवाई के दौरान दोनों अधिकारी कोर्ट में सशरीर हाजिर भी थे। अदालत ने निर्देश दिया कि अधिकारी स्वयं स्थल का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कौन-कौन सी आवश्यक व्यवस्थाएं की जानी चाहिए, ताकि उन्हें कि...