गंगापार, मार्च 21 -- बहरिया में चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं की मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने घरों और मंदिरों में मां चन्द्रघण्टा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। जुगुनीडीह स्थित प्रसिद्ध मां पिलखिन मंदिर का सुबह 4:30 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह पांच बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया और दोपहर दो बजे तक सैकड़ों से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। सिकंदरा में काली मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके अलावा कटनई में मां दुर्गा मंदिर करनाईपुर में मां काली मंदिर, तुलापुर में दुर्गा मंदिर दादूपुर में शीतला माता मंदिर सहित देवी मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ...