गढ़वा, मार्च 27 -- केतार, प्रतिनिधि। झारखंड के प्रसिद्ध मां चतुर्भुजी मंदिर में नव दिनों से चल रहे चैती नवरात्र का हवन पूजन के साथ ही समापन हो गया है। उसके साथ ही एक माह तक चलने वाला मेला शुक्रवार से प्रारंभ हो गया है। अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दर्शन में उमड़ी भीड़ को सम्हालने में सुरक्षा बलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर में विधायक अनंत प्रताप देव ने मां चतुर्भुजी भगवती की विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र में अमन चैन एवं खुशहाली की कामना किया। साथ ही हवन कुंड में आहुति दिया। उधर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। मंदिर परिसर से हजारों रामभक्तों ने जय श्री राम के गगनभेदी नारों के साथ पारंपरिक हथियारों से लैस होकर बाईक जुलूस निकाला। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं की टोली बाज...