गढ़वा, मार्च 1 -- केतार, प्रतिनिधि। लोहिया समता उच्च विद्यालय के प्रांगण में मां चतुर्भुजी प्रीमियर लीग कास्को नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन टू का शुभारंभ पंद्रह मार्च को होगा। मैच का उद्घाटन समाजसेवी पंकज सिंह करेंगे। मैच के सफल आयोजन के लिए रविवार को पंकज की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित की गई। कमेटी में विभूति नारायण सिंह को अध्यक्ष, श्याम बिहारी राम को उपाध्यक्ष, रामाश्रय मेहता को सचिव, हेमंत मेहता को उप सचिव, ऐनुल परवेज को कोषाध्यक्ष, आशीष गुप्ता को उप कोषाध्यक्ष और गौतम पाल, मदन पटेल, नीरज कमलापुरी, बीरबल मेहता व बिनोद पाल मैच के संरक्षक बनाए गए। साथ ही दीपक गुप्ता, रणजीत गुप्ता, आशुतोष, गोल्डी, विकास, ओम प्रकाश, विशाल सहित 15 सदस्यों को भी कमेटी में शामिल किया गया है। मैच में विजेता टीम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.