संभल, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा-अर्चना को लेकर जिलेभर के देवी मंदिरों में शनिवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ माता के दरबार में पहुंचे और विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर समेत अन्य देवी स्थलों पर विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस दौरान वातावरण पूरी तहर भक्तिमय नजर आया। भक्तों ने मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करने के लिए फल, फूल, मेवा, नारियल और चुनरी अर्पित किए। वहीं, नगर में कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर माता की आराधना की। मंदिर परिसर में दिनभर जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। ढोल-नगाड़ों और घंटियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.