कटिहार, मार्च 22 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चैती नवरात्रा के तीसरे दिन शनिवार को मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के साथ पूरा शहर भक्तिरस में डूबा नजर आया। सुबह से ही मंदिरों और पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विधि-विधान से माता की आराधना की गई।शहर के विभिन्न मंदिरों एवं घरों में स्थापित कलश के समक्ष विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा रहा है। मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा है। श्रद्धालु मां के समक्ष दीप, धूप और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं।दुर्गा स्थान चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर एवं अयोध्या गंज बाजार स्थित माता वैष्णवी देवी मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया, जहां दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा...