मां चंद्रघंटा की पूजा को उमड़ी आस्था, मंदिरों में दिनभर रही भीड़
अलीगढ़, मार्च 22 -- नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को शहर में मां चंद्रघंटा की पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और देर शाम तक पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। शनिवार को शहर के नौदेवी मंदिर नौरंगाबाद, चामुंडा मंदिर बस स्टैंड, चामड़ मंदिर हाथरस अड्डा, कामाख्या मंदिर मेलरोज बाईपास, काली माता मंदिर सासनी गेट, दौलता वाली मैया मंदिर मथुरा रोड समेत अन्य मंदिरों में मंगला आरती के साथ ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां चंद्रघंटा का पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। "जय माता दी" के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। महिलाओं और युवतियों ने व्रत रखकर मां की विशेष आराधना की। इस दौरान मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जहां श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.