मां चंद्रघंटा की आराधना में उमड़े श्रद्धालु, मंदिरों में गूंजे जयकारे
औरैया, मार्च 21 -- औरैया, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना पूरे जिले में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और "जय माता दी" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। यमुना किनारे स्थित मंगला काली मंदिर, मोहल्ला पढीन दरवाजा स्थित बड़ी माता मंदिर, फूलमती मंदिर और आर्य नगर स्थित काली माता मंदिर में विशेष रूप से भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिरों में सुबह से ही कतारें लग गईं और श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। कई स्थानों पर पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का भी आयोजन हुआ, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। मंदिरों में महिलाओं की भागीदारी वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.