अमरोहा, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को श्रद्धालुओं ने माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना कर सौम्यता एवं विनम्रता का आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में मत्था टेककर घर-परिवार, समाज में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल, दुर्गा मंदिर, चामुंडा मंदिर, श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर, 84 घंटे वाला मंदिर, कामनाथ महादेव मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माता की पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों व घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। ज्योतिषाचार्य पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि बाघ पर सवार मां दुर्गा की तीसरी शक्ति देवी चंद्रघंटा के मस्तक में घंटे के आकार का अर्धचंद्र विराजमान हैं इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। इनकी आराधना से साधकों को चिरायु, आरोग्य, सुखी व संपन्न होने का वरदान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.