सहारनपुर, मार्च 22 -- सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति वैष्णवी महाकाली मंदिर में तीसरे नवरात्रि के अवसर पर मां चंद्रघंटा की पूजा धूमधाम से सम्पन्न हुई। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां चंद्रघंटा आत्म चेतना को जागृत करने वाली देवी हैं, जो भक्तों में साहस और वीरता का संचार करती हैं। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत आचार्य ऋषभ शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कराई। मां चंद्रघंटा का पंचामृत से स्नान कराया गया तथा दुर्गा सतनाम स्तोत्र के साथ शहद से अभिषेक किया गया। इसके बाद मां का भव्य श्रृंगार कर महा आरती उतारी गई और भोग अर्पित किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने बताया कि नियमित पूजा और जप से मां प्रसन्न होती हैं और भक्तों को रोग-दोष से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर रमेश शर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.