गाजीपुर, अप्रैल 21 -- गाजीपुर, संवाददाता। मां चंडी धाम सिद्धपीठ मंदिर बहादुरगंज में सोमवार की देर रात चोर ने मूर्ति से सोने के गहने चुरा ले गये। सुबह पुजारी मंदिर पर पूजन अर्चन करने के लिए पहुंचे। मंदिर का ताला टूटा देखकर समिति के सदस्यों सहित पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज पुष्पचंद दुबे ने पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तर करने के लिए अश्वासन दिया। बता दे की नगर में स्थित अति प्राचीन मां चंडी धाम सिद्ध पीठ मंदिर आस्था का केंद्र बिंदु है। जहां दूर दूर से श्रद्धालु आते है। सोमवार की देर रात को चोरों ने सोने की आंख, नथुनी, बिंदी और मांग टीका चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह मंदिर की पुजारी राहुल गौड़ मां चंडी धाम पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर का दरवाजा टूटा हुआ है। पुजारी ने तत्काल इसकी सूचना मंदिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.