हापुड़, मार्च 28 -- मां आद्यशक्ति श्रीचंडी जी और मां मंशा देवी की समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राम नवमी पर भव्य पंखा शोभा यात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। भक्तों ने शोभा यात्रा में शामिल होकर मां चंडी का गुणगान कर आशीर्वाद लिया। मां काली, बाल गणेश, राधा-कृष्ण की झांकियां देखने के लिए शहर की सड़कों पर लोगों को हुजुम उमड़ पड़ा।श्री चंडी मंदिर समिति हापुड़ द्वारा नगर के फ्रीगंज रोड़ से शोभा यात्रा का प्रारंभ किया। जो नगर के रेलवे रोड से अतरपुरा चौपला, गढ़ रोड़ होते हुए चंडी मंदिर पर विश्राम हुई। भजन गायकों ने माता रानी के भजनों का गुणगान किया। भक्तों ने मां के भजनों पर जमकर नृत्य किया। साथ ही मां के भजनों का गुणगान भी किया। वहीं मां मंशा देवी मंदिर की पंखा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर कोठी गेट, सर्राफा बाजार, चंडी रोड, गढ़ रोड से होते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.