गढ़वा, फरवरी 15 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र में जंगीपुर पेट्रोल पंप के निकट सेंट्रल बैंक स्थित अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित मां गायत्री शक्तिपीठ परिसर में श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम महाकालेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया गया। शिव भक्तों ने व्रत रख भगवान शिव, मां पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना व हवन किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव, जय भोलेनाथ के जयघोष से गुंजायमान रहा। उस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक कर विश्व शांति और कल्याण की कामना की। गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिव्राजक अजीत कुमार चौबे और ललसु राम ने पूरे विधि-विधान से शिव पूजन संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक गायत्री हवन कर आरती की और अंत में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.