मां गायत्री शक्तिपीठ के वार्षिकोत्सव की तैयारी पूरी
जौनपुर, मार्च 17 -- सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के स्टेशन रोड पर स्थित मां गायत्री शक्तिपीठ के वार्षिकोत्सव की तैयारी पूरी हो गई है। नवरात्र पर्व पर नौ दिवसीय कार्यक्रम 18 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन संपर्क भी किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम के लिए शक्तिपीठ से निकली टोली ने बताया कि यह शक्तिपीठ का प्रमुख पर्व है। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 18 मार्च को प्रज्ञा पुराण कथा के लिए सुबह आठ बजे मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद पुन मंदिर पर आकर समाप्त होगी। 19 मार्च को सुबह सात से 10 तक पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ होगा। सांय 6 बजे से 9 बजे रात तक प्रज्ञा पुराण कथा होगी। प्रज्ञा पुराण कथा के लिए हरिद्वार शान्तिकुंज से कथा वाचक गौरीश पाण्डेय आएंगे। 28 मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.