मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति व जीवनधारा की प्रतीक: मंत्री योगेंद्र
बोकारो, मई 26 -- सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर जिला गंगा समिति द्वारा नमामि गंगे अभियान के तहत तेनुघाट दामोदर नदी तट पर गंगा दशहरा उत्सव 2026 के अंतर्गत भव्य गंगा (दामोदर) आरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीयजनों की सहभागिता रही। कलाकार अंकित राज ने अपनी मनमोहक महाआरती प्रस्तुति से सभी को भाव-विभोर कर दिया। मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सह मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने जिला प्रशासन एवं जिला गंगा समिति की पहल की सराहना की। कहा कि मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति व जीवनधारा की प्रतीक है। ऐसे में नदियों एवं जलाशयों को स्वच्छ व पवित्र रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। मंत्री ने जल है तो कल है का संदेश देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जल संरक्षण एवं स्वच्छता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.