हरिद्वार, अप्रैल 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर प्राचीन हनुमान मंदिर से मां गंगा जन्मोत्सव संघ द्वारा मां गंगा का जन्मोत्सव इस वर्ष भी भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। गुरुवार को कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन-अर्चन से हुई, जिसके बाद मां गंगा की भव्य पालकी शोभायात्रा प्राचीन हनुमान घाट से निकाली गई। शोभायात्रा सब्जी मंडी, अपर रोड, पोस्ट ऑफिस, विष्णु घाट, राम घाट, मोती बाजार और बड़ा बाजार से होती हुई हर की पैड़ी पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर पालकी का भव्य स्वागत किया। यह भी पढ़ें- मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में "हर हर गंगे" से गूंजा ढोल-नगाड़ों और बैंडबाजों की गूंज के बीच निकली इस शोभायात्रा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.