मां गंगा के जयकारों से गूंजा धाम
कौशाम्बी, मई 26 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम में गंगा दशहरा पर्व के दूसरे दिन मंगलवार को भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार भोर तीन बजे से ही हजारों श्रद्धालु धाम के कुबरी घाट, कालेश्वर घाट और हनुमान गंगा घाट समेत जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर पहुंचने लगे। भक्तों ने मोक्षदायिनी मां गंगा के पावन जल में आस्था की डुबकी लगाई तथा भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर मां गंगा की पूजा-आरती की। श्रद्धालुओं ने घाटों पर जरूरतमंदों को अन्न व धन का दान भी किया। कड़ा में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए मां शीतला मंदिर पहुंचे, जहां भक्तों ने मां को नारियल और चुनरी चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि, बच्चों की लंबी आयु और निरोगी जीवन की कामना की। गंगा घाट के पुरोहित प्रमोद पांडेय ने बताया कि गंगा दशहरा के पावन दिन जो भक्त मोक्षदायिनी मां गंगा के जल मे श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.