पिथौरागढ़, जून 25 -- पिथौरागढ़। सीमांत के मां कौशल्या देवी मंदिर में उप्रेती शिक्षक दंपती ने दो कमरों के धर्मशाला का निर्माण कराकर मंदिर को समर्पित किया है। गुरुवार को ग्राम प्रधान रजत उप्रेती व ग्रामीणजनों ने विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद कमरों की चाबी कौशल्या माता मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव प्रदीप उप्रेती को सौंपी। बताया इस धर्मशाला का निर्माण हुड़ेती व हाल निवासी जीआईसी रोड उषा उप्रेती पत्नी राजेश मोहन उप्रेती ने किया है। बताया कौशल्या मां ग्राम हुडेती, पपदेव, कुजौली, पुनेड़ी के साथ ही गंगोलीहाट, दन्या, मुम्बई व नेपाल के कुछ लोगों की भी ईष्ट देवी हैं। प्रधान उप्रेती ने बताया नवमी के दिन मंदिर में देव पूजन के बाद हवन यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। यह भी पढ़ें- मां कौशल्या देवी मंदिर में धर्मशाला का निर्माण हुआ बताया...