संवाददाता, फरवरी 2 -- प्रयागराज शहर के एक नामी डॉक्टर के बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर के ही कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका। कर्नलगंज पुलिस के मुताबिक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मूलरूप से सोनभद्र में चोपन थानाक्षेत्र के अवई सलवन निवासी डॉ अजय शुक्ला बच्चों के प्रतिष्ठित डॉक्टर हैं और नाजरेथ अस्पताल में अपनी सेवा दे रहे हैं। वह परिवार के साथ कटरा मनमोहन पार्क चौराहे के समीप स्थित स्वास्तिक मैग्नोलिया अपार्टमेंट में रहते हैं। उनकी पत्नी सेंट जोसेफ कॉलेज में अध्यापिका हैं। उनकी दो संतानों में बड़ी बेटी दिल्ली में रहकर जेआरएफ की तैयारी कर रही है और इकलौता बेटा 22 वर्षीय स्पर्श शुक्ला जबलपुर की धर्मशास्त्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में विधि द्वितीय वर्ष का छात्र था। छुट्टी होने के कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.