मां को मरवा देती हूं, सरकारी नौकरी-प्रॉपर्टी मेरी होगी; राजस्थान में कातिल बेटी आयुषी की हिला देने वाली कहानी
जयपुर, जुलाई 8 -- जिस मां ने पति की मौत के बाद टूटे हुए परिवार को संभालने की जिम्मेदारी उठाई, उसी मां की मौत की साजिश उसके सबसे करीबी रिश्ते ने रच दी। पुलिस जांच में सामने आई कहानी किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है। आरोप है कि 23 वर्षीय आयुषी ने अपनी विधवा मां नीरज शर्मा की हत्या सिर्फ इसलिए करवा दी ताकि उसे मां की संपत्ति मिल जाए और अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल हो सके।तीन महीने तक रची गई मौत की पटकथा पुलिस के मुताबिक यह हत्या किसी गुस्से या अचानक हुए विवाद का नतीजा नहीं थी। इसके पीछे करीब तीन महीने तक चली सुनियोजित साजिश थी। हर कदम बेहद सोच-समझकर उठाया गया। लोगों को जोड़ा गया, गाड़ी का इंतजाम हुआ और पूरी कोशिश की गई कि हत्या को सड़क हादसा साबित किया जा सके। यह भी पढ़ें- रोज़ सजता है ऐसा जनता दरबार. दाढ़ी बनवाते वक्त भी सुनते हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.