सुपौल, जुलाई 1 -- बिहार के सुपौल जिले में मानव तस्करी की आशंका से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस के साथ-साथ पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। शहर के कृष्णापुरी मोहल्ला स्थित एक किराये के मकान से मंगलवार को नौ वर्षीय बच्ची को पुलिस ने बरामद किया। बच्ची का दावा है कि उसे करीब एक साल से कमरे में बंद कर रखा गया था और उसकी मां को कहीं बेच दिया गया है। हालांकि इस सनसनीखेज दावे की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। बच्ची की बड़ी बहन किसी तरह कैद से निकल भागी और एक दुकानदार के मोबाइल से अपने परिजनों को फोन कर मदद मांगी तो मामले का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद कृष्णापुरी स्थित मकान में छोटी बहन के बंद होने की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मकान में ताला लगा...