बदायूं, अगस्त 4 -- बिल्सी। घर के आंगन में कपड़े उतारते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। उन्हें बचाने के लिए दौड़ा बेटा भी बिजली की चपेट में आ गया। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक की मौत हो गई, जबकि महिला का इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसा बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी का है। गांव निवासी गजराम सिंह के 23 वर्षीय पुत्र नवल किशोर के घर के आंगन में बंधे तार पर कपड़े सूख रहे थे। सोमवार शाम उनकी मां रामश्री कपड़े उतारने पहुंचीं। इसी दौरान तार में अचानक करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गईं। यह भी पढ़ें- Samastipur News: युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोप लगाया मां को तड़पता देख नवल किशोर उन्हें बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आकर तार से चिपक गया। तभी भतीजे अमन ने दो...