इटावा औरैया, मार्च 6 -- मानिकपुर मोहन गांव में शुक्रवार को एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। फांसी लगाने से पहले किशोरी ने अपनी मां को फोन किया था और कुछ जरूरी बात बताने की बात कही थी, लेकिन उसकी बात पूरी होने से पहले ही उसने कदम उठा लिया। किशोरी की मौत के साथ ही वह राज भी दफन हो गया, जो वह अपनी मां को बताना चाहती थी। मानिकपुर मोहन गांव निवासी नितिन राजपूत की 16 वर्षीय बेटी मुस्कान शुक्रवार दोपहर घर पर अकेली थी। उसी दौरान उसने कमरे में बेड पर चढ़कर पंखे के कुंडे में दुपट्टा बांधकर फंदा बना लिया और उससे लटक गई। फांसी लगाने से पहले उसने अपनी मां पुष्पा देवी को फोन किया और कहा कि वह उनसे एक जरूरी बात कहना चाहती है। उस समय पुष्पा देवी अपने बीमार बेटे की दवा दिलाने के लिए अस्पताल गई हुई थीं। उन्होंने ...