गोरखपुर, अप्रैल 19 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर बाइक से भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मां के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8 बजे गांव का सत्येन्द्र कुमार उनकी बेटी को साजिश के तहत लेकर फरार हो गया। रोकने पर उसने महिला को धक्का देकर गिरा दिया। आरोप है कि इस घटना में सत्येन्द्र के जीजा रोहित और उसकी मां मीरा देवी भी शामिल हैं। घटना के दौरान घर से जेवर व 70 हजार रुपये नकदी भी गायब हो गए। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.