अयोध्या, मार्च 23 -- भदरसा,संवाददाता। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के कुरावा गांव में एक महिला के चार बेटे हैं। सोमवार को जब एक बेटे ने मां को खाना दिया तो दूसरे बेटे ने परिवार के साथ मिलकर दूसरे भाई को पीट दिया। मां ने एक बेटे सहित उसके परिवार के कई लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। कुरावा गांव में सुंदरा देवी पत्नी स्वर्गीय सालिकराम का आरोप है कि उनके बेटे शिव प्रताप उन्हें खाना देने आए तो उनके दूसरे बेटे राम प्रताप अपने परिवार के साथ मिलकर कहासुनी करने लगे। इसके बाद राम प्रताप ने परिवार के साथ मिलकर शिव प्रताप को मारा पीटा। पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सुंदरा देवी पत्नी स्वर्गीय सालिकराम के तहरीर पर अपने बेटे राम प्रताप,बहू सरोज और कुंवर बहादुर,प्रदीप उर्फ राम यश उर्फ सिद्धार्थ पुत्रगण राम प्रताप के विरुद्...