बांदा, मई 31 -- बांदा। बदौसा थाने के देवखेर गांव निवासी सुघरा देवी पत्नी शिवपाल सिंह ने चारों लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि गुरुवार दोपहर 12 बजे वह दरवाजे पर बैठी थी। तभी पड़ोसी रामगोपाल, उसका पुत्र कमल व आनंद और भाई रामबाबू आए और गाली-गलौज करने लगे। आवाज सुन सुघरा के बेटे राजा ने गाली देने से मना किया। तभी कमल ने बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। रामबाबू व आनंद ने सुघरा व उसकी देवरानी पूनम को लाठी-डंडे से पीटा। दोनों को काफी चोटें आईं। चिल्लाने पर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस रामगोपाल, बेटे कमल व आनंद तथा भाई रामबाबू के खिलाफ मारपीट व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...