रांची, जुलाई 30 -- रांची के चुतरूडीह गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि नंदलाल महतो ने अपनी 69 साल की मां भोला देवी की कुल्हाड़ी से हमला कर मंगलवार रात हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, घटना के समय आरोपी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी मां से कहासुनी हो गई। गुस्से में आरोपी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे भोला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी बुधवार सुबह ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसी तरह हटिया कॉलोनी में भी एक युवक की चापड़ से काटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह राहे थाना प्रभारी अभिषेक कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और म...