नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- दिल्ली पुलिस ने 5 दिसंबर को भारत नेपाल बॉर्डर पर अनिमेश झा नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। ये वही अनिमेष झा है जिसने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी थी और फिर कोरोना महामारी के दौरान मिली राहत का फायदा उठाकर पड़ोसी देश फरार हो गया। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। हालांकि अब पुलिस ने इसे ढूंढ निकाला है। 42 साल का अनिमेष झा सॉफ्टवेयर इंजीनियर था लेकिन उसे ड्रग्स की लत थी। 24 फरवरी 2017 को उसने द्वारका में अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अनिमेश अपने पिता की मौत के बाद से मां से पैसों और संपत्ति को लेकर झगड़ा करता था, क्योंकि उसे डर था कि मां संपत्ति उसकी बहन के नाम कर देंगी। 24 फरवरी को उसने नशे की हालत में मां से पैसे मांगे। जब मां ने मना किया, तो उसने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.