कानपुर, मई 23 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कस्बे के अशोक नगर की वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले युवक ने करीब चार साल पहले अपनी मां की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में जिला जज की अदालत ने आरोपित पुत्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। डीजीसी विजय सिंह व एडीजीसी संतोष कटियार ने बताया कि अकबरपुर कस्बे के अशोक नगर वार्ड की वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले दीपक उर्फ पल्हड़ ने नौ जून 2022 को किसी बात से नाराज होकर अपनी वृद्ध मां गौरा देवी की पीठ पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसके भाई वीरू ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ ही आला कत्ल बरामद करके जेल भेजा था। हालांकि उस वक्त पल्हड़ के दिमागी रूप से सनकी होने की बात कही जा रही थी। इसके साथ ही उसके नशा करने की भी बात सामने आई थी। इस ...