बरेली, जनवरी 28 -- भुता। मंगलवार को भुता के एक गांव की किशोरी के परिवार के अन्य लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे। वह अपने घर में मां के साथ सो रही थी। आरोप है इसी दौरान पड़ोस का युवक घर में घुस आया। उसने किशोरी को दबोच लिया। किशोरी ने शोर मचाया तो मां जाग गई। उसने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद दबंग हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। किशोरी की मां ने भुता थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.