उरई, फरवरी 3 -- जालौन। बाइक मांगने को लेकर मां के साथ विवाद करने की सूचना पीड़ित मां ने कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरलीमनोहर निवासी मां मुन्नी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा फीरोज बाइक मांग रहा था। उन्होंने बेटे को बाइक देने से मना किया तो वह विवाद करते हुए धमकाने लगा। काफी समझाने के बाद भी नहीं माना। उल्टा गाली, गलौज शुरू कर दी। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...