फतेहपुर, मार्च 5 -- औग। थाना क्षेत्र के दुर्गागंज गांव में मां की मौत की सूचना के बाद बेटे की भी सांसे थम गई। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। दुर्गागंज निवासी 55 वर्षीय सोहन काली पत्नी रामलाल उर्फ छोटेलाल की मंगलवार की रात बीमारी के चलते मौत हो गई, मृतिका का बड़ा पुत्र 35 वर्षीय सोनेलाल अपनी ससुराल भगौतापुर जान जोनिहा में अपने परिवार सहित रहता है। मां की मौत की खबर सुनते ही सोनेलाल की मौत हो गई। एक साथ दो मौत होने से पूरा गांव शोक में डूब गया। मृतक मां व बेटे केशव का अंतिम संस्कार काली कुंडी गंगा घाट में किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...