सिमडेगा, मार्च 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहर के ठाकुरटोली स्थित आदर्श नगर में चैत्र नवरात्र को लेकर मां दुर्गा की नव दिवसीय पूजा अर्चना शुरु हो गई है। चैती नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को भक्‍तों ने माता के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी स्‍वरूप का पूजन किया। साथ ही भक्‍तों ने अनम, चैन, खुशहाली और शांति की कामना की। बताया गया कि मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप बहुत ही सरल है। सरल स्वभाव वाली मां ब्रह्मचारिणी दुष्टों को मार्ग दिखाती हैं। सफेद वस्त्र धारण किए माता ब्रह्मचारिणी के दाएं हाथ में जपमाला और बाएं हाथ में कमंडल है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...