वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। भुल्लनपुर (मंडुवाडीह) क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न देने पर मां शीला देवी की हत्या करने वाले बेटे घनश्याम को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पड़ोसियों ने बताया कि सोमवार को वारदात के बाद सनकी बेटा मां के शव के इर्द-गिर्द मंडराता रहा। भाभी पहुंची तो उसने उन्हें भी दौड़ा लिया। उन्होंने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मंडुवाडीह पुलिस ने बताया कि घनश्याम ने अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। इनकार करने पर उसने उनके ऊपर लाठी-डंडे और राड से हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। इस पर उसने ईंट से उनका सिर कूंच दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके खून के छींटे उसके शरीर और चेहरे पर पड़े। वह खून के दाग मिटाने के लिए फर्श साफ कर रहा था। इस बीच, उसकी भाभी वहां पहुंची तो उसने उन्हें भी दौड़ा लिया। उन्हों...