हाजीपुर, फरवरी 10 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता। गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर गांव स्थित जगदंबा स्थान स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार की रात चोरों ने मंदिर का ताला काटकर कर मां के प्रतिमा से सोने का नथुनी और मांग टीका आभूषण चोरी कर लिया। सोमवार की सुबह मंदिर में चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों कि भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गंगाब्रिज थाने की पुलिस मंदिर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों चोरी की बारे में जानकारी लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...