झांसी, फरवरी 17 -- लहचूरा थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। गांव धवाकर में मां ने रुपए देने से इंकार किया तो बेटी ने जहर गटक लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव धवाकर निवासी गोमती बेटी राजेंद्र मंगलवार को घर पर थी। तभी वह अपनी मां से जरूरत के लिए रुपए मांगने लगी। जिस पर मां ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर घर में विवाद हो गया। जिससे गोमती तैश में आई और अंदर जाकर विषाक्त खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे देखा तो घबरा गए। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। युवती के भाई राजा ने राजा में बताया कि घर में मां रुपए को लेकर बातचीत हुई थी। तभी दीदी ने विषाक्त खा लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...