कानपुर, सितम्बर 23 -- यूपी के कानपुर में एक डांसर की मौत के बाद सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि चकेरी के घाऊखेड़ा में मंगलवार रात मां के पास सोए युवक कृष्ण कुमार की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह मां गीता देवी ने उसे जगाने का प्रयास किया तो शरीर में कोई हलचल नहीं थी। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से कांशीराम अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार घाऊखेड़ा निवासी शम्भूनाथ पासवान जाजमऊ स्थित टेनरी में काम करते हैं। परिवार में पत्नी गीता देवी, बड़ा बेटा ऋषभ कुमार, बहू सलोनी, पोती नित्या के अलावा 25 वर्षीय कृष्णा उर्फ कल्लू था। कृष्णा संस्कृतिक कार्यक्रमों में डांस करने का काम करता था। गीता देवी के मुताबिक, कृष्णा मंग...