मोतिहारी, मार्च 23 -- मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के चौथे दिन रविवार को नगर सहित जिले के सभी दुर्गा मंदिरों तथा पूजा पंडालों में माता के पांचवें रूप स्कंदमाता की पूजा अर्चना भक्ति भाव से भरे वातावरण में की गयी। इस अवसर पर आचार्यों ने पहले पहले पंचलोकपाल,नवग्रह व दशदिग्पाल की पंचोपचार से पूजा कर माता के पांचवें रूप का आवाहन किया। विधिवत पूजन के बाद तिथि के अनुसार भोग अर्पित कर माता की आरती की। पूजा के लिए भक्तों की भीड़ : नगर के चांदमारी स्थित दुर्गा मंदिर, धर्मसमाज चौक स्थित मनोकामना मंदिर, कचहरी चौक स्थित जगदम्बा आनंदधाम मंदिर, मीना बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, भवानीपुर जिरात के कुण्डवा मंदिर तथा श्रीकृष्ण नगर के मंगलायतन मंदिर सहित सभी मंदिरों में उपस्थित जनों ने माता के पांचवें रूप की पूजा की। दुर्गा सप्तशती के पाठ से सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.