सीतामढ़ी, मार्च 27 -- सीतामढ़ी। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को मां सिद्धिदात्री देवी की वैदिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई।मंदिरों व पूजा पंडालों में सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों की भीड़ रही।घरों में मां के पूजन और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया।साथ ही मंदिरों में भक्तों ने मत्था टेक मां से मनोकामना सिद्ध करने की प्रार्थना की ।भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां की आराधना कर आशीर्वाद मांगा। पुनौरा धाम के पंच मंदिर चौक ब्रह्म स्थान के समीप जय मां चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा, पुनौरा धाम के पुंडरीक क्षेत्र सूर्य मंदिर के समीप मां शक्ति पूजा समिति द्वारा मां की प्रतिमा,नगर के जानकी मंदिर के समीप वैदेही नगर स्थित मां दुर्गा की प्रतिमा एवं डुमरा रोड स्थित आईटीआई के समीप दुर्गा जी की प्रतिमा के समक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.