पिथौरागढ़, जून 23 -- पूरन पांडेय, बंगापानी। देवलेख में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक शाखा ने खाताधारक की मौत पर नामिनी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) का लाभ दिया है। बरम के शाखा प्रबंधक रणधीर सिंह ने बताया कि खाताधारक मथुरा देवी ने शाखा में पीएमजेजेबीवाई के तहत अपना बीमा कराया था। कहा उनके मौत के बाद उनके नामिनी पुत्र गणेश सिंह को दो लाख की धनराशि सौंपी गई है। प्रबंधक रणधीर ने कहा कि पीएमजेजेबीवाई अल्प प्रीमियम पर ग्राहकों को जीवन बीमा सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इस योजना से जुड़ने की अपील की। इस दौरान अमन सिंह भंडारी, कैशियर निखिल मौजूद रहे। ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...