मां के नाम दर्ज नंबर से बेटे ने फैलाई अश्लील वीडियो
अल्मोड़ा, जुलाई 21 -- अल्मोड़ा। सोशल मीडिया पर बाल अश्लीलता परोसने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा संस्था से मिली गोपनीय साइबर टिपलाइन शिकायत के बाद धारानौला चौकी प्रभारी आनंद बल्लभ कश्मीरा ने जांच की। साइबर सेल को मिले इनपुट के बाद जब संदिग्ध मोबाइल नंबर की पड़ताल की गई, तो वह न्यू कॉलोनी धारानौला निवासी 51 वर्षीय एक महिला के नाम पर पंजीकृत मिला। छानबीन में सामने आया कि इस मोबाइल नंबर और इंटरनेट सेवा का वास्तविक संचालन महिला का बेटा कर रहा है। आरोपी युवक वर्तमान में हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-सात स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है और वहीं से इस गतिविधि को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- महिला ने तीन अलग-अलग नंबरों से वायरल की चाइल्ड पोर्नोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.