मां के दर्शन-पूजन को मंदिरों में लगी कतार
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नवरात्र के चौथे दिन में रविवार को देवी मंदिरों में मां के कूष्मांडा स्वरूप की भक्तों ने पूजा की। घरों के साथ देवी मंदिरों में पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मां बेल्हा देवी धाम, माता शीतला धाम, संड़वा चंडिका, मां बाराही देवी धाम में भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। शहर के बेल्हा देवी धाम, संड़वा चंडिका देवी धाम, मां बाराही धाम, कटरा मेदनीगंज के माता शीतला देवी धाम में भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालु पूरे परिवार के साथ पहुंचे और दर्शन-पूजन कर मां के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.