मिर्जापुर, मार्च 20 -- विंध्याचल। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मंगला आरती के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन कर पुण्य की कामना की। गंगा स्नान कर भक्त मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए हाथों में माला फूल और नारियल चुनरी का प्रसाद लेकर मंदिर के दोनों प्रवेश द्वार और झांकी के सामने वाली लाइन में खड़े हो गए। मौसम के बिगड़े मिजाज का भी भक्ति की श्रद्धा पर कोई असर नहीं पड़ा। बूंदाबांदी के बीच श्रद्धालु भक्ति भाव से दर्शन पूजन के लिए लाइन में खड़े रहे। मंदिर का कपाट खुलते ही मां का जयकारा लगाते हुए भक्त दर्शन पूजन के लिए गर्भ गृह में प्रवेश कर गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गर्भ गृह में पहुंच जाने के कारण तिल रखने की भी जगह नहीं रही। मां की एक झलक पाते ही श्रद्धालु धन्य हो गए। अष्टभुजा और काली खोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.